
वैसे तो हर व्यक्ति का व्यक्तित्व (Personality) अलग-अलग होता है और इसी के अनुसार वह अपना साथी (partner) पाने की भी चाहत रखता है। लेकिन ऐसी भी कुछ खूबियाँ होती हैं, जिन्हें एक लड़की एक लड़के में जरूर चाहती है। ये खूबियां सुंदरता (Beauty) या पैसे से नहीं, बल्कि व्यक्तित्व से जुड़ी होती हैं, जो शायद किसी भी अच्छे इंसान में पहले से ही मौजूद होती हैं। चलिए जानते हैं ऐसी 5 खूबियों के बारे में जिन्हें एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) में चाहेगी।
- लड़कियों की बात की जाए तो लड़कों को उनमें सबसे ज्यादा चेहरा आकर्षित करता है। जबकि हाल ही में हुए एक सर्वे के मुताबिक लड़कियों को लड़कों के शरीर में सबसे ज्यादा होंठ पसंद आते हैं।
- लड़कियों की ही तरह लड़कों की आंखें भी बहुत कुछ बोलती हैं। लड़कियों को लड़कों की आंखें आकर्षित करती हैं, इसलिए लड़कियां भी लड़कों की ही तरह उनकी आंखों की गहराई को पसंद करती हैं, क्योंकि आंखों से ही लड़कों के मन को पढ़ा जा सकता है।
- लड़कियों को लड़कों के चेहरे के अलावा उनका चौड़ा सीना बेहद आकर्षित करता है। इससे वो बेहद आकर्षक लगने के साथ ही बहादुर नजर आते हैं। पहले जहां लड़कियों को लड़कों का बाल वाला साफ सीना पसंद आता था, तो वहीं अब कुछ लड़कियों ने माना की उन्हें बिना बालों वाला सीना पसंद आता है।
- लड़कों के सीने के साथ ही लड़कियों को लड़कों के बड़े और चौड़े कंधे भी बेहद पसंद आते हैं। आमतौर पर बात करते हुए सिर टिकाने के लिए या दुख की घड़ी में पार्टनर के मजबूत कंधों पर सिर रखकर जी भरकर रोने के लिए भी लड़कियों को कंधा चाहिए होता है।
- पहले जहां लड़कियों को बिना-दाड़ी मूंछ के लड़के पसंद आते थे। वहीं अब समय के साथ लड़कियों की पसंद में बदलाव आने की वजह से अब मूंछ या घनी दाढ़ी वाले लड़के ज्यादा पसंद आने लगे हैं।