जम्मू-कश्मीर में गोलीबारी, 1 जवान शहीद

एक तरफ देश में चीन (China) से सीमा विवाद चल रहा है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। बीते सात दिनों से पाकिस्तान लगातार सीज फायर (Cease fire) का उल्लंघन कर रहा है। आज सुबह भी जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुंछ इलाके में गेलीबारी की गई, जिसमें एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से आज सुबह पुंछ जिले के कृष्णा घाटी में सीज फायर का उल्लंघन किया गया। पाक की तरफ से भारतीय सीमा में लगातार गोलीबारी की जा रही है। पाक की हरकतों का मुंहतोड जवाब देते हुए लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए जबकि एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती किया गया है।