
आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) का जन्मदिन है। आज वह अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब (Punjab of Pakistan) में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। बहुत से लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। उन्हें बधाई देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया ‘भारत प्रधानमंत्री में डॉ. मनमोहन सिंह की तरह गहराई की अनुपस्थिति को महसूस कर रहा है। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आने वाला उनका साल बेहतर हो। कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जयवीर शेरगिल, रोहन गुप्ता समेत (Including Shashi Tharoor, Jaiveer Shergill, Rohan Gupta) कई दिग्गजों ने डॉ. मनमोहन सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे।