
आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज महालक्ष्मी का व्रत (Mahalaxmi Vrat) है। इस दिन माता महालक्ष्मी की पूजा की जाती है।यह व्रत माताएं अपने बच्चों की कुशलता के लिए रखती हैं। श्रद्धाभाव से विधिपूर्वक यह व्रत करने पर देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देती हैं, जिससे संतान सुखी रहती है और धन की कमी नहीं होती।
दूसरी ओर आज ही जीवित्पुत्रिका व्रत भी है। इसे जीतिया व्रत भी कहते हैं (Jitiya Vrat)। इसे भी माताएं अपनी संतान के लिए रखती हैं। यह व्रत संतान की दीर्घायु के लिए रखा जाता है। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। इसे मुख्य रूप से बिहार, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इसे छठ की तरह ही कठिन होता है। मान्यता है कि जो भी मां इस व्रत की कथा सुनती है, उसकी संतान हमेशा कष्टों से दूर रहती है।