बैंक देगा अपने कर्मचारियों को तोहफा

bankभारतीय स्टेट बैंक अपने कर्मचारियों को अपने सालाना लाभ का 3 प्रतिशत बांटेगा। बैंक की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य के अनुसार बैंक ने ये कदम कर्मचारियों की हौसला अफजाई के लिए उठाया !वर्ष 2014-15 में भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 13,101.57 करोड़ रुपए रहा है। बैंक इस मुनाफे का कुल 3 प्रतिशत अपने कर्मचारियों में बांटेगा। इस तरह से बैंक अपने कर्मचारियों में करीब 390 करोड़ रुपए की राशि बांटेगा।मौजूदा समय में भारतीय स्टेट बैंक में करीब 2.3 लाख कर्मचारी हैं। फिलहाल बैंक ने वित्त मंत्रालय से ऐसा करने की इजाजत मांगी है। आपको बता दें कि नियमों के अनुसार बैंक को सिर्फ 1 फीसदी का मुनाफा ही कर्मचारियों में बांटने की अनुमति है। वर्ष 2014-15 में बैंक का मुनाफा 20 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले साल यह मुनाफा 10,891.17 करोड़ रुपए रहा था। 2014-15 बैंक की कुल आय 1,74,972.96 करोड़ रुपए रही है।

बैंक द्वारा सोमवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक इस सुविधा की शुरुआत के साथ ऑटो लोन लेने के इच्छुक कोई व्यक्ति किसी वाहन डीलर या बैंक के किसी अन्य संपर्क-स्थल पर आ कर अपनी आधार कार्ड संख्या और अपना फिंगरप्रिंट दे सकते हैं।

ग्राहक संपर्क के उस स्थान पर उपलब्ध बायोमीट्रिक तकनीक से इन विवरणों का मिलान विभिन्न डेटाबेस में संकलित सूचनाओं से किया जायेगा ताकि ग्राहक की पहचान का सत्यापन हो सके। यदि वह व्यक्ति लोन के योग्य हुआ तो बेहद कम दस्तावेजों की आवश्यकता के साथ उस ग्राहक को रिकॉर्ड समय में लोन स्वीकृत कर दिया जायेगा।