
जाने-माने भजन गायक देवेंद्र पाठक (Bhajan Singer Devendra Pathak) पर बलात्कार का आरोप लगा है (Blame of Rape)। देवेंद्र पाठक हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान सोशल मीडिया पर अपने भजनों से काफी लोकप्रिय हुए थे। खबरों के अनुसार दिल्ली में रहने वाली एक महिला ने देवेंद्र पाठक पर बलात्कार के बाद जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के डीजीपी के आदेशानुसार अयोध्या पुलिस ने देवेंद्र पाठक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार भजन गायक देवेंद्र पाठक की मुलाकात इस विधवा महिला से दिल्ली में हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। महिला ने बताया कि देवेंद्र पाठक ने पहले उसे अयोध्या बुलाया, जहां दोनों के बीच संबंध बने। जब महिला गर्भवती हो गई तो उसने शादी के लिए कहा। इस पर देवेंद्र ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया और उससे 8 लाख रुपये भी ठग लिए।