
आज हरतालिका तीज (Hartalika Teej) है। पूरे देश में इस त्योहार को भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। इसे देश के कई हिस्सों में तीजा भी कहा जाता है (Also called Teeja)। मुख्य रूप से इसे पूर्वांचल और बिहार के लोग मनाते हैं। हरतालिका तीज के दिन व्रत, निराहार और निर्जला करने की प्रथा है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत बहुत ही कठिन होता है। इस दिन शिव-पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। भारतीय पुराणों के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए इस दिन व्रत रखा था और उन्हें प्राप्त किया था। सुहागिनों के साथ-साथ कुंवारी कन्याओं को भी मनचाहे पति और शीघ्र शादी के लिए आज के दिन व्रत रखना चाहिए।