
बॉलीवुड से एक और बुरी खबर आई है। मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक और कलाकार (Film Producer, Director and actor) निशिकांत कामत का निधन हो गया है (Death of Nishikant Kamat)। वे हैदराबाद के सिटी अस्पताल में 12 अगस्त से भर्ती थे। वे काफी लंबे समय से पीलिया और लिवर की गंभीर बीमीरी से परेशान थे। निशिकांत कामत ने साल 2008 में आई फिल्म ‘मुंबई मेरी जान’ से फिल्म निर्देशन की शुरुआत की थी। उन्हें सबसे ज्यादा सफलता फिल्म ‘दृश्यम’ से मिली थी। इसमें अजय देवगन, तबू और श्रेया सरन ने अभिनय किया था। उन्होंने निर्देशक के साथ-साथ फिल्मों में अभिनेता का किरदार भी निभाया था। आजकल निशिकांत कामत अपनी अगली फिल्म दरबदर को बनाने की तैयारी कर रहे थे, जो 2022 में रिलीज होने वाली थी।