
जापान (Japan) के एक रोबोटिक्स स्टार्टअप (Robotics startup) ने ऐसा स्मार्ट मास्क (Smart Mask) तैयार करने का दावा किया है, जो एक साथ दो काम कर सकता है। पहला काम है यह आपकी सुरक्षा करेगा और दूसरा काम यह आठ भाषाओं को अनुवाद (Translate to Eight Languages) भी कर सकता है। इससे किसी से भी संवाद करना आसान हो जाएगा। सी फेस नामक यह मास्क प्लास्टिक का बना है, जिसको एक स्टैंडर्ड साइज के मास्क के ऊपर पहना जा सकेगा। इस मास्क को ब्लूटूथ के सहारे पहनने वाले के स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकेगा। वहीं ऐप की मदद से भाषाओं का अनुवाद संभव होगा।