बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक काजोल का जन्मदिन

आज ही के दिन यानी 5 अगस्त 1974 को बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (Kajol) का जन्म मुंबई (Mumbai) में हुआ था। उन्होंने 1992 में फिल्म बेखुदी से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उनके पिता शोमू मुखर्जी (Shomu Mukherjee) भी फिल्म निर्माता-निर्देशक थे। वही मां तनुजा (Tanuja) ख्याति प्राप्त अभिनेत्री रही हैं। 1993 में आई फिल्म बाजीगर से काजोल को पहचान मिली। इसके बाद दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कुछ कुछ होता है, फना, प्यार किया तो डरना क्या, प्यार तो होना ही था, जैसी फिल्मों में अभिनय की नई बुलंदियों को छुआ। काजोल को 6 बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है। 2011 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। आखिरी बार वह फिल्म तन्हाजी में नजर आई थीं।