
दिल्ली सरकार (Delhi Govt.) ने हुक्का पीने पर प्रतिबंध लगा दिया है (Ban on Hukka smoking)। इस बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सरकारी आदेश जारी कर हुक्का पीने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार का कहना है कि हुक्के पीने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सूचना जारी कर कहा है कि कोराना काल में हुक्का पीना खतरनाक हो सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने भी हुक्का पीने पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि हुक्का पीते समय, पीने वाले की उंगलियां होंठों के संपर्क में आती हैं। हुक्के से जुड़े पाइप में सामान्य रूप से एक मुंह नली का इस्तेमाल होता है। जब एक से ज्यादा लोग हु्क्के को पीते हैं, तो इसे एक-दूसरे के साथ शेयर किया जाता है, जिससे संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। हुक्का पीने वाले अधिकांश लोग फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। इससे कोरोना संक्रमण दूसरे लोगों मेें फैल सकता है।