
राम मंदिर निर्माण को लेकर भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) को अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके धमकी दी है। उन्हें फोन पर गंदी-गंदी गालियां दी गईं। साध्वी को ये धमकी भरा फोन उनके दिए गए बयान को लेकर आया है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल (Bhopal) के कमला नगर थाने में इसके लिए मामला दर्ज करवाया है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से कोरोना रोग नहीं होगा और वह आपसे दूर भागेगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि राम मंदिर (Bhoomi Poojan) के भूमि पूजन के दिन दीपावली जैसा माहौल बनाएं। ये धमकी भरा फोन उनके इन्हीं दोनों बयान के लिए आया है।
आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जनवरी में साध्वी प्रज्ञा के घर धमकी भरा पत्र और संदिग्ध रसायन मिलने से समसनी फैल गई थी।