
आज तुलसीदास जयंती है (Tulsidas Jayanti)। आज हीे के दिन भगवान राम के अनन्य भक्त (Devotee of Lord Ram) तुलसीदास का जन्म हुआ था। वे भगवान राम के इतने बड़े भक्त थे कि उन्होंने रामचरितमानस जैसे महाकाव्य की रचना कर डाली (Wrote Ramcharitmanas)। रामचरितमानस में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की संपूर्ण जीवन गाथा का वर्णन है। मान्यता है कि प्रतिदिन रामचरितमानस के दोहों और पंक्तियों का पाठ करने से मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इनके उच्चारण से वैदिक मंत्रों जैसा प्रभाव होता है। एक-एक दोहे से ऐसा रस बहता है, जिससे प्रभु राम की कृपा बनी रहती है। रामचरितमानस का पाठ करने से जीवन की बड़ी से बड़ी समस्याओं का निवारण हो जाता है।