हरियाणा में गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की जांच

केंद्र सरकार के आदेश के बाद (Order by Central Govt.) अब हरियाणा सरकार (Haryana Govt.) ने कांग्रेस से जुडी संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद से राज्य में राजनीति गर्मा गई है। हरियाणा के मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग को गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की जांच करने का आदेश दिया है (Checking of propeties of Gandhi-Nehru Families)। आरोप है कि जब हरियाणा में 2005 से 2014 के बीच कांग्रेस की सरकार थी, तब कांग्रेस ने अपने कई ट्रस्टों और गांधी-नेहरू परिवार के लिए काफी संपत्तियां जुटाई थीं। इस मामले मेें केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार को राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों की जांच का करने का आदेश दिया है। इनमें से कुछ संपत्तियों की जांच पहले से ही चल रही है। अब केंद्र सरकार के पत्र के बाद बाकी संपत्तियों की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।