पत्रकार को उसके बच्चों के सामने मारी गोली

पत्रकारों पर लगातार हमले होते रहते हैं। इसी क्रम में कल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad of UP) में स्थित विजयनगर इलाके में एक पत्रकार को गोली मार दी गई (Shoot a Journalist)। जानकारी के अनुसार कल रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक पत्रकार विक्रम जोशी पर हमला दिया। वे अपनी दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। यह देख कर उनकी बेटियों ने शोर मचाया। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले भी विक्रम जोशी ने थाना विजय नगर में शिकायत की थी कि कुछ लड़के उनकी भांजी के साथ छेड़खानी करते हैं। इसी का बदला लेने के लिए यह वारदात की गई।