पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्यारोपी नलिनी ने करनी चाही आत्महत्या

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या (Death of Former PM Rajiv Gandhi) की आरोपी नलिनी (Accused Nalini) वेल्लोर जेल में 29 साल से अपनी सजा काट रही है। वहां पर जेल में उसने कल रात आत्महत्या करने की कोशिश की (Tried to commit Suicide)। नलिनी का केस लड़ रहे वकील पुगलेंती ने इस बात की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, जेल में नलिनी का दूसरे कैदी के साथ झगड़ा हो गया था। ये दोनों ही जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। इस झगड़े की शिकायत दूसरे कैदी ने जेलर से की थी। इसके बाद ही नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। वहीं नलिनी का पति मुरुगन भी पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के आरोप में इसी जेल में बंद है। उसने जेलर से प्रार्थना की है कि उसकी पत्नी नलिनी को इस वेल्लोर जेल से दूसरे पुझल जेल में भेज दिया जाए। नलिनी के वकील पुगलेंती ने भी कहा है कि वे मुरुगन की इस मांग को अदालत में पेश करेंगे।