बॉलीवुड निर्देशक रजत मुखर्जी का निधन

आज बॉलीवुड में फिर से एक दुखभरी खबर आई है। पिछले कई दिनों से एक के बाद एक कई फिल्मी हस्तियां दुनिया को छोड़कर जा चुकी हैं। आज मशहूर फिल्म निर्देशक (Film Director) रजत मुखर्जी (Rajat Mukherjee) का निधन हो गया है (Death of Rajat Mukherjee)। वे कई महीनों से बीमार चल रहे थे। आज सुबह जयपुर में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। रजत की मशहूर फिल्मों में ‘प्यार तूने क्या किया’ तथा ‘रोड’ आदि शामिल हैं। सभी ने उनके निधन पर शोक जताया है। इनमें मनोज बाजपेयी, अनुभव सिन्हा, हंसल मेहता आदि ने ट्वीट कर रजत मुखर्जी के निधन पर अपना शोक व्यक्त किया है।रजत मुखर्जी की फिल्म ‘प्यार तूने क्या किया’ 2001 में आई थी, जिसमें फरदीन खान, उर्मिला मातोंडकर और सोनाली कुलकर्णी ने अभिनय किया था। इसके बाद 2002 में उनकी फिल्म ‘रोड’ आई, जिसमें विवेक ओबेरॉय ने अभिनय किया था।