मुश्किल में फंसे सचिन पायलट

राजस्थान में राजनीतिक उठापटक (Political imbalance in Rajasthan) अभी भी जारी है। सचिन पायलट के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलने पर कांग्रेस पार्टी ने सचिन को प्रदेश अध्यक्ष  तथा उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया था। इसके बाद से सचिन पायलट मुश्किल में फंस गए हैं (Sachin Pilot in a fix)। अब उनके पास इतने समर्थक नहीं हैं, जिनके दम पर वे अशोक गहलोत की सरकार को गिराकर खुद मुख्यमंत्री बन सकें। ऐसी हालत में सचिन भाजपा से हाथ मिला सकते हैं। भाजपा में भी वे मुख्यमंत्री नहीं बन सकते, क्योंकि उनसे पहले वसुंधरा राजे बैठी हैं। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से बागी विधायकों को नोटिस जारी करने के बाद सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों को अपनी सीट छिनने का डर है। कई विधायक फिर से चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं हैं। अब सभी की नजरें सचिन पायलट पर लगी हैं कि वे क्या कदम उठाते हैं।