अभिनेत्री दिव्या चौकसे का निधन

साल 2020 बॉलीवुड के लिए मनहूस साबित हो रहा है। एक के बाद सिनेमा को झटके लग रहे हैं। अब खबर सामने आई है कि अभिनेत्री व मॉडल दिव्या चौकसे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है (Divya Choksey Died)। दरअसल, दिव्या कैंसर से पिछले डेढ़ साल से जंग लड़ रही थीं। वह अपनी इस जंग को हार गईं और कल उनका निधन हो गया। दिव्या की पहली फिल्म ‘है अपना दिल तो आवारा’ (2016) में डेब्यू किया था। उनका जन्म 14 नवंबर, 1990 भोपाल में हुआ था। दिव्या बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ-साथ एक अच्छी गायिका और गीतकार भी थीं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भोपाल में पूरी की, फिर मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन करने के लिए नई दिल्ली चली गईं। दिव्या उसके बाद बेडफोर्डशायर से डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकिंग में मास्टर्स करने के लिए यूके चली गईं। आपको बता दें कि दिव्या वर्ष 2011 में ‘I AM SHE’ मिस यूनिवर्स की प्रतिभागी थीं। उनकी उम्र केवल 28 साल की थी। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में निधन से पहले आखिरी पोस्ट में लिखा था कि वो डेथ बेड पर हैं। हालांकि, उनके निधन की खबर उनकी कजन बहन ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है।