विकास दुबे के दो और साथी ढेर

कानपुर मुठभेड़ में 8 पुलिस वालों की हत्या के बाद फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (Historyheater Vikas Dubey) अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है, लेकिन यूपी पुलिस ने एक-एक कर उसके साथियों को ढेर करना शुरू कर दिया है। एक बार फिर हुए एनकाउंटर में विकास के साथी प्रभात मिश्रा (Prabhat Mishra) और बउआ दुबे (Booa Dubey) को ढेर कर दिया गया है। प्रभात मिश्रा को फरीदाबाद (Faridabad) के होटल से गिरफ्तार किया गया था। प्रभात मिश्रा ने हिरासत से भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी। इटावा के एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि आज सुबह इटावा पुलिस के साथ मुठभेड़ में बउआ दुबे की मौत हो गई। उसके पास से राइफल और पिस्टल बरामद हुई है। वह कानुपर मुठभेड़ की घटना में विकास दुबे के साथ था और इस पर 50,000 रुपये का इनाम था। पुलिस को अभी विकास दुबेे की तलाश है।