आज है सावन का पहला सोमवार

आज से सावन (Sawan) का महीना शुरू हो रहा है तथा आज ही सावन का पहला सोमवार (Sawan First Monday) भी है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, श्रावण मास से ही व्रत और पर्वों की शुरुआत हो जाती है। हिन्दू समाज में श्रावण मास का अलग ही महत्व होता है। सावन का ये पूरा माह देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस माह में भक्त पवित्र नदियों में स्नान और भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं। मान्‍यता है कि सावन के महीने में शिवलिंग की विशेष पूजा-अर्चना करने से सारी बाधाएं दूर होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कहा जाता है कि जो महिलाएं सावन के सभी सोमवार का व्रत रखती हैं उनके पति को लंबी आयु प्राप्‍त होती है। साथ ही अविवाहित लड़कियों को मनपसंद जीवनसाथी मिलता है।