बॉलीवुड कोरियोग्राफर गीता कपूर का जन्मदिन

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर (Choreographer Geeta Kapoor) का जन्म 5 जुलाई 1973 को मुंबई में हुआ था। इनको प्यार से लोग ‘गीता मां’ कह कर बुलाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर ‘फराह खान’ के साथ की थी। उन्होंने फराह खान (Farah Khan) की सहायक के रूप काम किया, जिसमें कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें, कल हो ना हो, मैं हूं ना और ओम शांति ओम जैसी बड़ी फिल्में शामिल है। उसके बाद गीता ने कई फिल्मों में जैसे फिजा, अशोका, साथिया, हे बेबी, थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक, अलादीन, तीस मार खान, शीला की जवानी में बतौर कोरियोग्राफर काम किया। उन्होंने 2008 में ज़ी टीवी के डांस रिएल्टी शो ‘डांस इंडिया डांस’ पर जज की भूमिका निभाई, और उसके बाद कई डांस रियल्टी शो जज किए। 1998 में गीता पहली बार बॉलीवुड गीत ‘तुझे याद ना मेरी आई’ में एक माध्यमिक पृष्ठभूमि नृत्यांगना के रूप में दिखाई दीं, जो फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से है। वे आज भी काफी सक्रिय हैं।