
साल 2020 लगातार एक से बढ़कर एक झटके देता जा रहा है। इरफान खान, ऋषि कपूर और सुशांत सिंह जैसे दिग्गजों के बाद बॉलीवुड को एक और बड़ा नुकसान हुआ है। अब बॉलीवुड (Bollywood) में डांस की दुनिया में मशहूर नाम रही कोरियाग्राफर सरोज खान (Choreographer Saroj Khan) का बीती रात करीब 2 बजे निधन हो गया। वे 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती थीं। सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद यहां भर्ती कराया गया था। हालांकि उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ था, जो नेगेटिव आया था। आज सुबह सरोज खान को मलाड स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद थे।