आज ‘डॉक्टर्स डे’ पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

आज डॉक्टर्स डे है (Today is Doctor’s Day)। इस बार कोरोना महामारी के कारण इसे खास रूप से पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी इस अवसर पर देश के सभी डॉक्टरों को बधाई दी है (Congratulate Doctors)। मोदी ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत में जो स्वास्थ्यकर्मी शानदार लड़ाई लड़ रहे हैं, देश उन्हें सलाम करता है। इसके अलावा मोदी ने एक वीडियो भी डाला है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर मां हमें जन्म देती है, तो कई बार डॉक्टर पुनर्जन्म देते हैं। पीएम बोले कि संकट के इस समय में अस्पताल में जो सफेद कपड़े पहन कर हमारी सेवा कर रहे हैं, वो ईश्वर का ही रूप हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए लिखा हैकि आज कोरोना वायरस के खिलाफ जो डॉक्टर फ्रंटफुट पर लड़ाई लड़ रहे हैं, वो उन्हें सलाम करते हैं। देश को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।