
हर किरदार में जान फूंकने वाले बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी (Amrish Puri) का जन्म 1932 में, आज ही के दिन यानी 22 जून को लाहौर (Lahore) में हुआ था। अमरीश को पहली बार 1980 में फिल्म ‘हम पांच’ से ख्याति मिली। उन्होंने 430 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। फिल्म विधाता, हीरो, मिस्टर इंडिया, त्रिदेव, घायल, दामिनी में अमरीश ने खलनायक का किरदार निभाया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। चरित्र अभिनेता के किरदार में उनकी गर्दिश, परदेस, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे भी खूब पसंद की गई। उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, मराठी, मलयालम, तमिल, तेलुगू, आदि फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काम किया। 12 जनवरी 2005 को अमरीश पुरी का मुंबई में निधन हो गया।