
दिल्ली में कल एक बुजुर्ग महिला की हत्या करने की खबर आई है। यह घटना सफदरजंग एन्क्लेव इलाके की है (Safdarjung Enclave)। बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या कर दी (Murder of old lady) और उनके पति को भी घायल कर दिया (Husband also injured)। जानकारी के अनुसार कल शाम लगभग 8 बजे पुलिस को इस वारदात की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक 92 साल की बुजुर्ग महिला कांता चावला खून से लथपथ पड़ी थीं। उनके गले से काफी खून बह रहा था। उनके साथ ही उनके 95 साल के पति बी.आर. चावला भी घायल पड़े थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पति का चावला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। इनके बेटे अमेरिका में रहते हैं। घर का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे यह लूटपाट की घटना लगती है। वारदात के बाद से घर का गार्ड फरार है। पुलिस के अनुसार एक सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध कांता चावला के घर की ओर जाते नजर आए हैं।