कैसे हुआ सुशांत की मौत का घटनाक्रम!

आज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। कल आधी रात को सुशांत ने अपना आखिरी फोन एक्टर महेश कृष्ण शेट्टी को किया था (Last call to Mahesh Krishan Shetty), लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था। इसके बाद आज सुबह 10 बजे सुशांत ने जूस पिया था (Drink Juice at 10 am)। इसके बाद वो अपने कमरे में चले गए। जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए तो घर के कर्मचारियों और सुशांत के दोस्त ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। इसके बाद घर के कर्मचारियों ने एक स्थानीय चाबी बनाने वाले को बुलाया और नकली चाबी की मदद से दरवाजा खोला (Door open with duplicate key)। वहां पर सुशांत सिंह हरे रंग के कपड़े से बने फंदे पर  लटके हुए थे (Sushant hanged with green cloth)। बाद में पुलिस को सूचित किया गया और एंबुलेंस को बुलाया गया। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत का शव पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है तथा उनके घर से कुछ सामान अपने साथ जांच के लिए लेकर गई है।