बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर का जन्मदिन

आज बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर (Kirron Kher) का जन्मदिन है। उनका जन्म 14 जून 1955 को पंजाब (Punjab) में हुआ था। वे आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। किरण खेर ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई चंडीगढ़ से पूरी की थी। वह बैडमिंटन (Badminton) की एक अच्छी खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन भी खेला है। किरण ने चंडीगढ़ में थिएटर (Theater) ज्वाइन किया था, जहां उनकी मुलाकात अनुपम खेर (Anupam Kher) से हुई और उनकी दोस्ती हो गई। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1983 में आई पंजाबी फिल्म ‘आसरा प्यार दा’ से की थी। इसके बाद उन्होंने 1996 में अमरीश पुरी के साथ ‘सरदारी बेगम’ में काम किया। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। साल 2002 में उन्होंने संजय लीला भंसाली की लोकप्रिय फिल्म ‘देवदास’ में ऐश्वर्या राय की मां का किरदार निभाया था। उन्होंने कई हिट फिल्मों में मां का रोल निभाया है, जैसे ओम शांति ओम, आपने, कभी अलविदा न कहना, रंग दे बसंती, फना, हम तुम, वीर जारा, मैं हूं ना, आदि। काफी समय से किरण इंडस्ट्री से थोड़ा दूर हैं और राजनीति की तरफ रुख कर चुकी हैं।