जावेद अख्तर को रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार

बॉलीवुड के मशहूर लेखक और गीतकार ‘जावेद अख्तर’ (Javed Akhtar) को ‘रिचर्ड डॉकिन्स अवार्ड 2020’ (Richard Dawkins Award 2020) से सम्मानित किया गया है। जावेद इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले भारतीय (First Indian) बन गए हैं। रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड केवल उन्हीं लोगों को दिया जाता है जो अपनी आलोचनात्मक सोच, धार्मिक हठधर्मिता की जांच, मानव प्रगति और मानवतावादी मूल्यों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देते हैं। जावेद अख्तर में ये सभी गुण हैं और वो इस पुरस्कार को पाने के असली हकदार हैं। इस खबर को बताते हुए जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मेरे डैड ने आलोचनात्मक सोच और मानवतावादी मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिष्ठ‍ित रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड 2020 जीता है। वे इस अवॉर्ड को जीतने वाले अब तक के अकेले भारतीय हैं। उनसे पहले बिल महर, स्टीफन फ्राई, रिकी गर्वाइस और क्रिस्टोफर हिचेन्स यह अवॉर्ड जीत चुके हैं। मैं डैड के लिए बहुत उत्साही हूँ’।