आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना है। प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं है, इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि हम यह समझें कि हमारे लिए पेड़-पौधे, जंगल, नदियां, झील, जमीन, पहाड़, आदि बहुत जरूरी हैं। इस दिवस को मनाने का फैसला 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद लिया गया था। इसके बाद 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया और तब से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2020 की थीम ‘जैव विविधता’ है। इस थीम के जरिए, इस बार संदेश दिया जा रहा है कि जैव विविधता संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन होना मानव जीवन के अस्तित्व के लिए बेहद आवश्यक है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की होस्ट सिटी कोलंबिया (Colombia) है।