
आज इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन लगने वाला है। इस बार यह पूर्ण न होकर एक उपछाया ग्रहण (Partial not full) होगा। वैसे तो यह चंद्र ग्रहण देश में दिखाई देगा, लेकिन इस दौरान सूतक का कोई नियम नहीं लगेगा। यह ग्रहण आज रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर रात 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म हो जाएगा। शास्त्रों में उपछाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं माना जाता, इसलिए आज कोई भी कार्य करने पर कोई भी प्रतिबंध नहीं होगा (No ban on any work)। इस बार ग्रहण के दौरान चंद्रमा वृश्चिक राशि में ज्येष्ठ नक्षत्र में लगने वाला है, इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के समय सावधान रहने की जरूरत है। आज का चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में दिखाई देगा।