भोजपुरी संगीतकार धनंजय मिश्रा का निधन

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर संगीतकार (Famous Music Director of Bhojpuri Films) धनंजय मिश्रा का निधन हो गया है (Dhananjaya Mishra died)। उनका निधन आज सुबह 7 बजे मुंबई में हुआ। खबरों के अनुसार, धनंजय मीरा रोड स्थित घर पर रहते थे। इसके अलावा उनका ओशिवाड़ा में एक रूम था, जहां वे संगीत बनाने का काम करते थे। यहीं पर उनकी तबियत खराब हो गई। वे डायबिटीज के मरीज भी थे। धनंजय के निधन से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका गाना ‘रिंकिया के पापा’ बहुत लोकप्रिय हुआ (Famous song ‘Rinkiya ke Papa’)। इसके अलावा उन्होंने कई भोजपुरी एलबम्स और फिल्मों में संगीत दिया।