आज अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्मदिन

आज बॉलीवुड (Bollywood) की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का जन्मदिन है। आज वे अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 2 जून, 1987 को मुंबई (Mumbai) में में हुआ था। सोनाक्षी ने अब तक अपने करियर में कई तरह के किरदारों को निभाया है। उन्होंने 2010 में सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बॉलीवुड में कई अच्छी फिल्मों में काम करने के बाद, सोनाक्षी अपनी अदाकारी के बलबूते पर आज इस मुकाम पर पहुंची हैं।