नरगिस दत्त का जन्मदिन आज

आज गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री नरगिस दत्त (Nargis Dutt) का जन्मदिन है। उनका जन्म 1 जून 1929 को कोलकाता (Kolkata) में हुआ था। नरगिस का वास्तविक नाम फातिमा राशिद (Fatima Rashid) था। उन्होंने 28 साल की उम्र में फिल्म ‘मदर इंडिया’ में बुजुर्ग महिला का ऐसा किरदार निभाया कि यह फिल्मी इतिहास में अमर हो गया। उनकी बेहतरीन फिल्मों में आवारा, श्री 420, रात और दिन, बरसात और अंदाज प्रमुख हैं। भारत सरकार ने नरगिस को पदमश्री से सम्मानित किया था। 1980 में वे राज्यसभा की सांसद भी बनीं। 3 मई 1981 को कैंसर के कारण उनका निधन हो गया। उनकी याद में हर साल राष्ट्रीय एकता पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म को ‘नरगिस दत्त पुरस्कार’ दिया जाता है।