जेएनयू ने छात्रों को हॉस्टल खाली करने को कहा

लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद अब दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन ने छात्रों के लिए एक सर्कुलर जारी (Issued Circular) किया है। इसमें अब रेल और विमान सेवाएं शुरू होने के बाद छात्रों से हॉस्टल खाली (Vacate the hostel) करने को कहा गया है। साथ ही छात्रों से कहा गया है कि वे चाहें तो 25 जून के बाद वापस आ सकते हैं। ये छात्र लॉकडाउन में परिवहन के साधनों पर रोक के बाद हॉस्टल में ही फंस गए थे। अब, जब रेल और विमान सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं, तो छात्रों से हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया है। 25 मार्च से देश में लॉकडाउन लागू है। इस कारण रेल और विमान सेवा पर भी रोक लगा दी गई थी।