बिहार में भी सड़क हादसा

कल देर रात बिहार के गया (Gaya) में एक भीषण सड़क हादसा (Road accident) हो गया। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, पंचानपुर गया मुख्य मार्ग पर, धर्मशाला के समीप, गिट्टी से लदे एक ट्रक ने खनन विभाग की गाड़ी को रौंद दिया। इस घटना में सैप के एक जवान सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक गाड़ी पर सैप के जवान, होमगार्ड व चालक के साथ, पंचानपुर गया मुख्य मार्ग पर अवैध गिट्टी, मोरम लदे वाहन की जाँच कर रहे थे, तभी यह हादसा हुसा। पुलिस मामलेे की जांच कर रही है।