
आज शनि जयंती है। हिंदू कैलेंडर के हिसाब (According to Hindu Calendar) से आज ज्येष्ठ माह की अमावस्या (Amavasya of Jyeshtha Month) है। इसी दिन भगवान शनि देव का जन्म (Birth of Shani Dev) हुआ था। इस दिन को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है और उनका विशेष पूजन किया जाता है। शनि देव एक क्रूर ग्रह और न्याय के देवता हैं। जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़े सती और महादशा चल रही है, वे आज शनि देव की उपासना कर इन कठिनाइयों से मुक्ति पा सकते हैं। माना जा रहा है कि 972 वर्षों बाद आज शनि जयंती विशेष संयोग बन रहा है। आज चार ग्रह सूर्य, चंद्र, बुध और शुक्र एक साथ वृष राशि में रहेंगे। ऐसा ही संयोग सन् 1048 में बना था और अब आगे 500 वर्षों बाद बनेगा।