सुपर साइक्लोन ‘अम्फान’ हुआ खतरनाक

समुद्र में उठा चक्रवाती तूफान, जोकि अब सुपर साइक्लोन ‘अम्फान’ (Super Cyclone ‘Amphan’) बन चुका है, ने एक खतरनाक रूप धारण कर लिया है। इसके आज पश्चिम बंगाल के तट पर टकराने की प्रबल संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) होने की संभावना है। समुद्र में 5 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। यह तूफान आज दोपहर तक पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हादिया में टकरा सकता है। आज सुबह 8:30 बजे तक यह पारादीप तट से 120 कि.मी. दूर पूर्व-दक्षिण में था। अभी यह सुंदरवन के पास है और दोपहर तक इसके तट से टकराने की संभावना है। चक्रवात अम्फान 200 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार (Speed of 200 km/hr) से आगे बढ़ रहा है। ओडिशा सरकार ने बचाव के लिए हजारों कैम्प बनाए हैं। मछुआरों और समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों को वहां से हटा कर सुरक्षित जगह ले जाया गया है।