पंजाब के एक आश्रम में मिली लाश

पंजाब के रूपनगर जिले में एक डेरा प्रमुख का शव बरामद हुआ है। उनकी कथित तौर पर हत्या हुई है। जिले में स्थित श्री मुनि देशम आश्रम के अंदर से डेरा प्रमुख महायोगेश्वर महात्मा (Mahayogeshwar Mahatma) का शव मिलने से सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि मार्च में जब से लॉकडाउन लागू हुआ है, तब से ही 80 साल के योगेश्वर महात्मा आश्रम के अंदर अकेले ही रह रहे थे। कल उनका एक शिष्य आश्रम में आया था। सबसे पहले उसी ने डेरा प्रमुख का शव आश्रम के अंदर देखा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।