
कर्नाटक में कल से बस सेवा शुरू (Bus service in Karnataka will start tomorrow) होने जा रही है। आज मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (CM B.S.Yedurappa) ने इसकी घोषणा कर दी है। बस में सफर के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके साथ ही ऑटो-टैक्सी सेवा भी शुरू (Auto-Taxi service also start) हो जाएगी। लोगों की सुविधा के लिए नाई की दुकानें (Salon also open) भी खोल दी जाएंगी। वहीं 31 मई तक गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु के लोगों को कर्नाटक में प्रवेश निषेध है। इसके साथ ही पूरे कर्नाटक में हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इस दिन कोई बस और कैब नहीं चलेगी। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जाएंगी। सुबह 7-9 और शाम 5-7 बजे तक सभी पार्कों को खोला जाएगा। कंटेनमेंट जोन छोड़कर बाकी इलाकों में लोग आ-जा सकते हैं।