
हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत (Hindustani classical music) को नई बुलंदियां देने वाली गायिका गिरिजा देवी (Girija Devi) का जन्म, आज ही के दिन 8 मई 1929 को वाराणसी (Varanasi) में हुआ था। उनका ताल्लुक बनारस और सेनिया घराने से था। उन्होंने 5 साल की उम्र में ही संगीत की शिक्षा शुरू कर दी थी। शास्त्रीय संगीत और उप शास्त्रीय गायन के साथ ठुमरी को परिष्कृत करने में भी उनका एक बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने 1949 में ऑल इंडिया रेडियो, इलाहाबाद और 1951 में बिहार में पहली बार सार्वजनिक प्रस्तुति दी। उन्हें पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) और संगीत नाटक अकादमी (Sangeet Natak Akademi) पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 24 अक्टूबर 2017 को उनका निधन हो गया।