
आज ‘बुद्ध पूर्णिमा’ (Buddh Poornima) है। महात्मा गौतम बुद्ध (Mahatma Gautam Buddh) का जन्म वैशाख मास की पूर्णिमा को हुआ था, इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। उनका जन्म नेपाल के लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था। गौतम बुद्ध को भगवान श्री विष्णु का 9वां अवतार माना गया है। इसी पूर्णिमा के दिन महात्मा बुद्ध को वर्षों वन में कठोर तपस्या करने के बाद बोध गया में बोधि वृक्ष नीचे सत्य का ज्ञान हुआ था। गौतम बुद्ध की मृत्यु, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 80 वर्ष की आयु में हुई थी।