आज ‘रविंद्रनाथ टैगोर’ का जन्मदिन

आज ‘गुरूदेव’ रविंद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) का जन्मदिन है। महान लेखक, कवि, संगीतकार और चित्रकार रविंद्रनाथ का जन्म, कोलकाता में आज ही के दिन, यानी 7 मई 1861 को हुआ था। उन्होंने अपनी पहली कविता 8 साल की उम्र में ही लिख दी थी। 16 साल की आयु में उनकी पहली लघुकथा प्रकाशित हुई। 1913 में ‘गीतांजलि’ के लिए रविंद्र नाथ को ‘साहित्य के नोबेल’ पुरस्कार से नवाजा गया। 1915 में जॉर्ज पंचम (George V) ने उन्हें ‘नाइटहुड (Knighthood)’ की उपाधि से सम्मानित किया। उन्होंने दो हजार से अधिक गीतों की रचना की। उन्हें चित्रों में मोह क्लांति और निराशा को अभिव्यक्त करने की अद्भुत कला आती थी। रविंद्र नाथ की प्रमुख कृतियों में गोरा, घरे बाइरे, जन गण मन, आमार सोनार बांग्ला प्रमुख हैं। 7 अगस्त 1941 को उनका निधन हो गया।