उत्तर प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कोशाम्बी जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्रयागराज (Prayagraj) के एसआरएन अस्‍पताल में इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट सिलेंडर फटने से हुआ। धमाके के बाद वहाँ आग लग गई। इस कारण इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उनमें से राम लाल की पुत्री गीता की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि राजकुमार की पत्नी राधिका व बेटी पुष्पा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।