
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का आज निधन हो गया है। वे 67 साल के थे तथा कैंसर से पीड़ित थे। कल तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (H. N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती कराया गया था, जहाँ आज सुबह 8:45 बजे उन्होंने अपनी अंतिम साँस ली। इसके बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी। बॉलीवुड (Bollywood) ने 24 घंटे में दो दिग्गज अभिनेताओं को खो दिया है। इससे पहले कल इरफान खान (Irrfan Khan) का भी निधन हो गया था। फिल्म जगत के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। ऋषि कपूर का हिंदी फिल्मों में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।