आज पहली भारतीय ऑस्कर विजेता ‘भानु अथैया’ का जन्मदिन

आज भारत की मशहूर कॉस्टयूम डिजाइनर ‘भानु अथैया (Bhanu Athaiya)’ का जन्मदिन है। उनका जन्म 28 अप्रैल, 1929 को कोल्हापुर (Kolhapur) में हुआ था। फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित ‘ऑस्कर (Oscar)’ पुरस्कार जीतने वाली वह पहली भारतीय हैं। 1982 में प्रदर्शित ‘गांधी (Gandhi)’ फिल्म में कॉस्ट्यूम डिजाइन (Costume Design) के लिए भानु को यह पुरस्कार मिला था। उन्होंने अपना बॉलीवुड (Bollywood) करियर 1956 में फिल्म ‘सीआईडी’ से शुरू किया  था। उन्होंने प्यासा, चौदहवीं का चाँद, लगान और स्वदेश सहित 100 से अधिक फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं। उन्हें लगा कि उनके मरने के बाद उनका परिवार यह ऑस्कर पुरस्कार सहेज कर नहीं रख पाएगा, इसलिए उन्होंने दिसंबर 2012 में इसे लौटा दिया था।