वरुण धवन के लिये आज का दिन खास!

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 24 अप्रैल, 1987 को मुंबई में हुआ था। वे फिल्म निर्देशक डेविड धवन (David Dhawan) के बेटे हैं। उन्होंने साल 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट द ईयर’ से फिल्मों में कदम रखा था, जिसका निर्देशन करण जौहर (Karan Johar) ने किया था। इसके बाद, उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं, जैसे हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, ABCD-2, बदलापुर, दिलवाले, ढिशूम, मैं तेरा हीरो, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, अक्टूबर, सुई धागा और स्ट्रीट डांसर(3D)। उन्हें 2015 में ‘मैं तेरा हीरो’ और 2017 में ‘ढिशूम’ के लिए ‘बेस्ट परफॉर्मेन्स इन कॉमिक’ रोल का अवार्ड मिला। ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के लिए भी ‘बेस्ट एक्टर’ का अवार्ड मिला।