
भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) से सभी परेशान हैं। इसका संक्रमण सभी जगह पहुँच रहा है। अब देश के सुरक्षा बल भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। भारतीय नौसेना (Indian Navy) के 25 से अधिक कर्मियों का कोरोना टेस्ट किया गया है, जिनमें से 21 पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नौसेना के आईएनएस आंग्रे (INS Angre) नामक मुंबई परिसर में एक नाविक से इन सभी में संक्रमण फैला है। इस नाविक की 7 अप्रैल को जांच हुई थी, जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इन सभी लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है। इससे पहले भी भारतीय सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। यह अधिकारी एंटी-कोविड ऑपरेशंस में बतौर डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे थे।