हिंदू कैलेंडर की शुरूआत

कल 10 मार्च को होली (Holi) का त्योहार था। इसी दिन से चैत्र (Chaitra Month) के महीने की शुरूआत होती है। इसके साथ ही भारतीय पंचांग (Indian Panchang) के अनुसार हिंदू कैलेंडर (Hindu Calendar) की शुरूआत भी हो जाती है। यह महीना हिंदू धर्म के हिसाब से काफी अच्छा माना जाता है। इस चैत्र के महीने के शुरू होने के साथ ही बसंत ऋतु (Spring Season) का अंत और ग्रीष्म ऋतु (Summer Season) का प्रारंभ हो जाता है। इसी महीने में ‘माँ के नवरात्र’ (Navratra) भी प्रारंभ हो जाते हैं। इसलिए लोगों को अपनी गलत आदतों को त्याग देना चाहिए। शराब, माँस आदि का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अपना समस्त ध्यान पूजा-पाठ में केन्द्रित कर लेना चाहिए। अपनी आत्म-शुद्धि की ओर ध्यान देना चाहिए। इस चैत्र के महीने के साथ ही गर्मियों का भी आगमन हो जाता है, इसलिए गर्म चीजों का सेवन भी बंद कर देना चाहिए।