![वेलेटइन](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2020/02/वेलेटइन-696x464.jpg)
‘वैलेंटाइन डे’ (Valentine Day) को दुनिया ‘प्यार के त्योहार’ के रुप मे मनाती है। इसको मनाने के पीछे एक सच्ची कहानी है। रोम में एक बार ‘राजा क्लॉडियस’ (Claudius) का राज था। वे अपने पराक्रम और श्रेष्ठता के लिए दुनिया भर में मशहूर थे। राजा क्लॉडियस ने अपने साम्राज्य को विश्व शक्ति बनाने के लिए किसी भी पुरुष को शादी नहीं करने का फरमान जारी कर दिया। उनका कहना था कि शादी करने से पुरुष की बौद्धिक और शारीरिक शक्ति का नाश हो जाता है। ऐसे में रोम की वीरता और श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए पुरुषों को अविवाहित रहना ज़रूरी है। क्लॉडियस के इस फ़रमान से पूरे रोम में हाहाकार मच गया। लोगों ने इसका व्यापक विरोध किया और वे धार्मिक संतों के पास पहुँचे। इसके बाद ‘वैलेंटाइन’ (Valentine) नाम के एक संत ने राजा क्लॉडियस के इस फरमान का विरोध करते हुए रोम के लोगों को शादी करने के लिए प्रेरित किया। संत वैलेंटाइन ने क्लॉडियस के आदेश की परवाह न करते हुए रोम में सैनिकों और अधिकारियों समेत आम लोगों की शादी कराई। इस वजह से क्लॉडियस काफी नाराज़ हुए और उन्होंने संत वैलेंटाइन को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। इसके बाद संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी 269 ई.पू (14 February 269 A.D.) को फाँसी पर चढ़ा दिया गया। उसी दिन से संत वैलेंटाइन की याद में वैलेंटाइन डे मनाने की प्रथा की शुरुआत हुई।